मोहल्ला पोस्ट डेस्क · खेल
वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के तहत सांदीपनी विद्यालय मलाजखंड में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजितखेलवन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर सांदीपनी विद्यालय मलाजखंड में वन विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
3 मुख्य बातें देखें
- चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने वन संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन के महत्व को रेखांकित किया।
- विद्यालय के प्राचार्य श्री गंगा प्रसाद कटरे ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना समय की आवश्यकता है।
- अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए “वन बचाएं वन्यजीव बचाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश दिया गया।

