मोहल्ला पोस्ट डेस्क · मध्यप्रदेश
जिले में रबी फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद जिले में वर्तमान में यूरिया 12915 मे.टन, डीएपी 7874 मे.टन तथा एनपीके 11864 मे.टन का है भण्डारणकिसान कल्याण एवं कृषि विकासरायसेन जिले में रबी वर्ष 2026 हेतु पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। कृषि विभाग के उप संचालक श्री केपी भगत ने अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रबी 2026 हेतु उर्वरक लक्ष्य 146500 मैट्रिक टन है।
3 मुख्य बातें देखें
- इसमें यूरिया 12915 मैट्रिक टन, डीएपी 7874 मैट्रिक टन, एमओपी 1771 मैट्रिक टन, एनपीके 11864 मैट्रिक टन तथा एसएसपी 10517 मैट्रिक टन उपलब्ध है।
- विपणन संघ के होलसेल विक्रय केन्द्रों में कुल यूरिया 3906.891 मैट्रिक टन, डीएपी 1441 मैट्रिक टन तथा एनपीके 5293.8 मैट्रिक टन उपलब्ध है।
- विपणन संघ के रिटेल विक्रय केन्द्रों पर कुल यूरिया 760.491 मैट्रिक टन, डीएपी 912.55 मैट्रिक टन तथा एनपीके 1444.65 मैट्रिक टन उपलब्ध है।