मोहल्ला पोस्ट डेस्क · मध्यप्रदेश
भाईदूज पर 11 नवंबर को सिंगरौली जिले में स्थानीय अवकाश घोषितसिंगरौलीकलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा भाईदूज के पावन पर्व के अवसर पर सिंगरौली जिले के संपूर्ण क्षेत्र में 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
3 मुख्य बातें देखें
- उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी आदेश के माध्यम से 4 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।
- राज्य शासन की संशोधित अधिसूचना के क्रम में 4 मार्च के स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब 11 नवंबर 2026 को भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश स्वीकृत किया गया है।
- जारी आदेश के अनुसार घोषित स्थानीय अवकाश जिले के कोषालय एवं बैंकों में लागू नहीं होगा।