मोहल्ला पोस्ट डेस्क · खेल
राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापनखेल एवं युवा कल्याणअमर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शहडोल संभाग ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर संभाग को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
3 मुख्य बातें देखें
- प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 10 संभागों के 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
- चार दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
- सेमीफाइनल में शहडोल एवं ग्वालियर संभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।