भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से शासकीय सांदीपनि विद्यालय ग्राउंड, तामिया में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन जनजातीय कार्य विभाग, जिला छिन्दवाड़ा द्वारा किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का होगा सीधा प्रसारण -समारोह के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय द्वारा इनके उद्बोधनों को देखा एवं सुना जा सकेगा।
जनजातीय नायकों के योगदान एवं गौरवशाली इतिहास का होगा स्मरण -इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान के साथ जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण किया जाएगा।
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक बंधुओं, वरिष्ठजनों एवं जिलेवासियों से 15 नवंबर को शासकीय सांदीपनि विद्यालय ग्राउंड, तामिया में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की गई है।



