29वीं बटालियन ग्राउंड में स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति शहीद दिवस कार्यक्रम आज बुधवार को गरिमामय रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी 29 वी बटालियन श्री मयूर खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में उप सेनानी श्री राकेश खाखा, सहायक सेनानी श्री जितेंद्र नगाइच एवं सहायक सेनानी श्री मुनेंद्र सिंह भदोरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे एवं पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी श्री मयूर खंडेलवाल को परेड कमांडर निरीक्षक श्री मोहित करौलिया द्वारा सलामी देकर की गई। वाहिनी के उप सेनानी श्री राकेश खाका द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया इसके पश्चात परेड कमांडर निरीक्षक मोहित करोलिया द्वारा शहीदों को सलामी देकर पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विगत वर्ष 01/09/ 2025 से 31/0 8 /2026 के दौरान पूरे देश में कर्तव्य की वली बेदी पर अपने प्राणों को निछावर करने वाले वीर 154 अधिकारी / कर्मचारी साथियों की सूची प्रधान आरक्षक 174 सत्य प्रकाश द्वारा वाचन करने के लिए पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी श्री मयूर खंडेलवाल को सौंपी गई उनके द्वारा इस सूची का वाचन किया गया। इसके बाद प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश द्वारा सूची शहीद स्मारक को समर्पित की गई। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा वाहिनी के प्रधान आरक्षक 600 खुशीराम के शहीद होने पर उनकी पत्नी श्रीमती गुड्डी देवी को शाल श्रीफल से सम्मान कर उनका होंसला बढ़ाया। अतिथियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात परेड कमांडर निरीक्षक मोहित करोलिया द्वारा शहीदों को अंतिम सलामी शोक शास्त्र की कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने खड़े होकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की उसके पश्चात परेड धीरे चाल से शहीद स्मारक मंच के दाएं बाएं से गुजारी गई। इस पुलिस स्मृति दिवस परेड के परेड कमांडर निरीक्षक श्री मोहित करोलिया परेड के टू आई सी उप निरीक्षक श्री अजय राय प्लाटून नंबर एक का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री हीरा सिंह पाल एवं प्लाटून नंबर दो का नेतृत्व उप निरीक्षक श्री अनुफासिल हसन के द्वारा किया गया। वाहिनी के बैंड का नेतृत्व आरक्षक रामकुमार के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के मंच का संचालन सहायक उप निरीक्षक श्री कमलेश प्रजापति के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रूमा नाज, सूबेदार नीलिमा गुर्जर क्वार्टर मास्टर श्री संतोष कुमार सेन, स्टेनो सूबेदार श्री कपिल शर्मा, श्री अनुराग बघेल, मुख्य क्लर्क उपनिरीक्षक श्री रशीद खान, श्री उमेश शर्मा, श्री नेमीचंद आर्य, उपनिरीक्षक राजा वीर विक्रमादित्य सिंह, एमटीओ श्री हरदास सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री गोविंद सिंह, श्री हिमालय सेन, बटालियन हवलदार मेजर जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक नईमुद्दीन कुरैशी सहित पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में वाहिनी के अधिकारी कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।
मोहल्ला पोस्ट डेस्क · 21 अक्टूबर 2026 · 17:09
29 वी बटालियन दतिया के ग्राउंड में स्थित शहीद स्मारक पर मनाया गया 67 वां पुलिस स्मृति दिवस

4 मिनट
मुख्य बातें



