मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवंबर को पुलिस ग्राउंड, सिवनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के गरिमामय एवं व्यवस्थित आयोजन की तैयारियों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों को सौंपे जाने वाले दायित्वों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।श्रीमती शाह ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों एवं आमंत्रित अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, गरिमामय एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।बैठक में अपर कलेक्टर श्री नीलमणी अग्निहोत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मोहल्ला पोस्ट डेस्क · 27 अक्टूबर 2026 · 18:35
01 नवंबर को पुलिस ग्राउंड, सिवनी में होगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम
2 मिनट
मुख्य बातें



