मोहल्ला पोस्ट डेस्क · मध्यप्रदेश
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रही ‘सिवनी की उड़ान’ 335 युवतियों और 220 युवकों सहित 555 अभ्यर्थी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षणउच्च शिक्षाजिले के युवाओं को पुलिस एवं सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना का नवाचार ‘सिवनी की उड़ान’ युवाओं के सपनों को नई दिशा दे रहा है।
3 मुख्य बातें देखें
- ‘सिवनी की उड़ान’ के लिए प्रथम चरण में 233 युवतियों की निःशुल्क कोचिंग 1 सितम्बर से प्रारंभ की गई थी।
- वहीं द्वितीय चरण में 220 युवक एवं 102 युवतियों सहित कुल 322 अभ्यर्थियों की कक्षाएं शुरू की गई हैं।
- वर्तमान में जिले के कुल तीन प्रशिक्षण केंद्रों में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।