मोहल्ला पोस्ट डेस्क · खेल
पौआनाला के इस्लोक का BRICS पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल आयोजन के लिए चयनसफलता की कहानीजिले के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से अब स्थानीय युवा बड़े खेल मंचों तक पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पौआ नाला निवासी आदिवासी छात्र इस्लोक आदिवासी का चयन आगामी BRICS पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल आयोजन में मल्लखंब विधा के लिए किया गया है।
3 मुख्य बातें देखें
- इस्लोक की यह उपलब्धि उनके परिवार और गांव के साथ-साथ पूरे विदिशा जिले के लिए गौरव का विषय है।
- उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में भी खेल प्रतिभाओं की भरपूर संभावनाएं मौजूद हैं।
- इस्लोक की खेल यात्रा में पालन सेवा फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
