“सेवा संकल्प अभियान” के तहत रविवार को सांदीपनि विद्यालय में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विधायक श्री मधु गहलोत, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भेरूसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, श्री मयंक राजपूत, श्री रामेश्वर तेजरा, श्री राधे ठाकुर, श्री कमल सिंह गंगापुर, श्री अजय जैन, श्रीमती साक्षी सकलेचा, श्रीमती आभा चोपड़ा एवं जनप्रतिनिधिगण, अभिभावक, पार्षदगणों की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। जिला स्तर पर चयनित चित्रकला का राज्य स्तर पर प्रदर्शिनी लगाई जाएगी। निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। भाषण प्रतियोगिता में सुरेंद्र सिंह, पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल गुराडिया के छात्र जिले में प्रथम रहें।
स्कूटी वितरण योजना में पात्र एवं टॉपर छात्र-छात्राओं को स्कूटियों का वितरण भी किया गया।
छात्रों द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूटी भी चलाई गई। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से स्कूटी प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं की प्रदर्शनी का अवलोकन
कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं प्रतिभा की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विकसित भारत के संकल्प, शिक्षा, नवाचार, रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री कमल मंडलोई, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितेश पांडे, एडीपीसी श्री सौरभ जैन, प्राचार्य श्री संजीव उपाध्याय,अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक कलेक्टर एवं एसपी ने अतिथियों के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित पोस्टर चित्र एवं पेंटिंग प्रतियोगिता मे उकेरे गए आकर्षक चित्रों और पेंटिंग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना भी की। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक गण, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी कर्मचारी एवं पत्रकार गण उपस्थित थे।



