सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 5 अक्टूबर को जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, खेल एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशु औषधालय गोरखपुर में विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उपसंभाग नरसिंहपुर द्वारा आरओबी-292 गोटेगांव में साइबर सिक्योरिटी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल स्तर पर पोषण एवं एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आजीविका मिशन नरसिंहपुर द्वारा सीएलएफ गोटेगांव में किशोर कल्याण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला एवं समस्त विकासखंड स्तरीय संस्थाओं में सुरक्षित प्रसूति सहायता योजना एवं जननी सुरक्षा योजना से संबंधित शिकायतों के निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा धूमा रोड से चंदलोन तक सोल्डर एवं अनावश्यक झाड़ियों की साफ- सफाई की जाएगी।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम तिंसरा में पेयजल स्रोतों की सफाई के साथ टंकी परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में महाविद्यालय परिसर में कहानी बदलाव की कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की समस्त आंगनबाड़ियों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बरमान में एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।