उमरिया 5 अक्टूबर। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन करने के लिये किसानों की सुविधा हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया निर्धारित की गयी है, जिसके अनुसार किसान पंजीयन व्यवस्था को को सहज और सुगम बनाया गया है जिससे किसानों को पंजीयन केन्द्रो में लाईन लगाकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होने बताया कि किसान ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालयो, तहसील कार्यालयो में स्थापित सुविध केंद्र तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं व्दारा संचालित पंजीयन केंद्र पर निशुल्क पंजीयन तथा एमपी आनलाइन कियोसक, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र तथा निजी व्यक्तियों व्दारा संचालित साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन करा सकते है।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन का कार्य 10 अक्टूबर की अवधि में शासन के निर्देशानुसार किया जायेगा। जिले में धान क लिए अब तक 10418 किसानो ने अपना पंजीयन कराया है। जिले के किसानों से अपेक्षा कि गई है कि वे शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन योजना के तहत किसान अपना पंजीयन एमपी ऑन लाईन, कियोस्क सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र पर सशुल्क 50 रूपये देकर अथवा निशुल्क व्यवस्था के तहत जिले में सहकारी समितियों के संचालित नजदीकी धान पंजीयन केन्द्रो पर किसान अपना पंजीयन 10 अक्टूबर तक की अवधि में करा सकता है। जिले के सभी किसान भाईयों से अपील हैं कि शासन की समर्थन मूल्य योजना का अधिक से अधिक लाभ अर्जित करे।